Recent Posts

September 19, 2026

दुखद हादसा –पहाड़ों में बड़ा हादसा । वाहन के ऊपर गिरी चट्टान। सात की मौत ।

जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला से इस वक्त एक भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है।

यहां पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के पास चट्टान के टूटने के कारण एक वहां इसकी चपेट में आ गया है। हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबकर दर्दनाक मौत की आशंका जताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है।

बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है।

धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग सड़क आवाजाही के लिहाज से खतरनाक है। इस सड़क पर कम से कम 50 स्थान ऐसे हैं जहां से सुरक्षित निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed