Recent Posts

September 19, 2026

दुःखद हादसा –पहाड़ों में यहां खाई में गिरी 32 यात्रियों से भरी बस । रेस्क्यू अभियान जारी।

नैनीताल से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां 32 लोगों से भरी बस अनियंत्रित होकर एक गहरी खाई में गिर गई है घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और खबर लिखे जाने तक SDRF की टीम द्वारा 18 घायल लोगों का रिस्क किया गया था और उनको उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

आपको बता दें कि आज यानी की 8 अक्टूबर 2023 को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें लगभग 30 से 32 लोग सवार होने की संभावना है,अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गयी है।

उक्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF की रेस्कयू टीम को ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 18 लोगों घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचा दिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed