Recent Posts

September 19, 2026

बिग ब्रेकिंग –देहरादून में पहाड़ी लड़के भी नशे के लिए करने लगे हैं लूटपाट। महिला के कान से कुंडल छीनने वाला पहाड़ी लड़का गिरफ्तार।

देहरादून। अब शहर में ऐसी घटनाएं होने लगी हैं कि नशे के लिए रुपयों का इंतजाम करने के लिए युवा सरेआम महिलाओं के गहनों को छीनने लगे हैं। देहरादून में सुबह वॉक पर जाती महिला के कुंडल छीनने की घटना सामने आई थी जिसके बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अब पहाड़ी युवा भी नशे की आपूर्ति के लिए लूटमार करने लगे हैं जोकि बहुत ही चिंता की बात है ।

लूट के आरोपी तथा लूट के कुंडल होने की जानकारी होने पर भी खरीदने वाले ज्वैलर को किया भी किया गिरफ्तार

सीनियर सिटीजन और आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की प्राथमिकता,स्ट्रीट क्राइम करने वाले अपराधियों पर लगाम लगाना उसमे से एक:एसएसपी देहरादून

दिनांक: 21-09-23 प्रात: मार्निंग वाक पर जाते समय वृद्ध महिला को बातों में उलझाकर उसके कानो के कुण्डल खींचकर भाग गया था अभियुक्त।

लगभग 60 से 70 सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों के अवलोकन एंव कुशल सुरागरसी-पतारसी की सहायता से अभियुक्त चढा पुलिस के हत्थे।

अभियुक्त ने स्थानीय ज्वैलर्स को बेच दिये थे वृद्ध महिला से लूटे हुए कुण्डल, बिना वैध कागजातों एवं पूर्ण जानकारी के चोरी का सामान खरीदने पर स्थानीय ज्वैलर्स को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाम पता अभियुक्त:-
01: अमन फर्सवाण पुत्र दलबीर सिंह फर्सवाण निवासी आदर्श कॉलोनी रिंग रोड उम्र 23 वर्ष थाना रायपुर
02: अजय कुमार पुत्र अमर कुमार शाह निवासी गुर्जरों वाली चौक रायपुर उम्र 20 वर्ष मूल पता ग्राम ताजपुर थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार।

अभियुक्तगणों से बरामद माल:-
1- एक जोड़ी कान के टॉप्स
2- नगदी रुपए 6000

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed