Recent Posts

September 20, 2026

दुःखद –: उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद। पौड़ी के दीपेंद्र जंबू कश्मीर में थे तैनात।

उत्तराखंड। एक दुखद खबर आपको बता दें कि उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया है। आपको बता दें कि पौड़ी जिले के बीरोंखाल विकासखंड के पसोल गांव का बेटा राइफलमैन दीपेंद्र सिंह रावत (30) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शुक्रवार देर शाम सेना की ओर से उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

शनिवार सुबह तड़के शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। गांव के पैतृक घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव के पूर्व प्रधान बिजेंद्र भंडारी ने बताया कि दीपेंद्र गढ़वाल राइफल में सेवारत थे और इन दिनों उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर में थी। अभी पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं मिल सकी है। दीपेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़े थे, उनका दो साल का बेटा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed