Recent Posts

September 20, 2026

हादसा –उत्तराखंड के पहाड़ों में भारी बारिश से टूटा मकान। दो बच्चे दबे। मौत।

ब्रेकिंग- उत्तराखंड । एक बहुत ही दुखद खबर आ रही है धनोल्टी टिहरी गढ़वाल से जहां एक बड़ा हादसा हो गया है। आपको बता दें कि जिले के धनोल्टी तहसील के ग्राम मरोड़ा में बीती रात रात्रि में हुई तेज बरसात के कारण प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूट गई जिसके टूटने से कमरे में सोये उनके दो बच्चे मलबे की चपेट में आने से दब गए।

मलबे में दबे बच्चों को राजस्व उपनिरीक्षक पुलिस सत्यों व स्थानीय लोगों द्वारा मलबे से निकाला गया।

दोनों बच्चों को phc सत्यों पहुंचाया गया जिन्हें डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया ।
मृतक
कुमारी स्नेहा पुत्री प्रवीण दास उम्र 12 वर्ष
रणवीर पुत्र प्रवीण दास उम्र 10 वर्ष

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed