Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग –बड़ा हादसा बद्रीनाथ में पुल टूटा। एक व्यक्ति बहा। रेस्क्यू जारी।

चमोली: बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त हो गया है इसमें काम करने वाला एक मजदूर अलकनंदा के तेज बहाव में बह गया है और एक अन्य को बचाया गया पुलिस अधीक्षक चमोली परमेंद्र डोभाल ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत ब्रह्म कपाल के समीप पुल का निर्माण चल रहा है इस दौरान जो घटना हुई है ।

पुलिस मौके पर है और लापता मजदूर की खोजबीन जारी है उन्होंने बताया कि अलकनंदा के जलस्तर बढ़ने के कारण जो घटना हुई वही रेस्क्यू का कार्य जारी है।

आपको बता दें कि इन दिनों बद्रीनाथ में प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजक्ट के तहत निर्माणकार्य चल रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर रेस्क्यू कार्य में जुटी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed