August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग –चमोली जिले के पोखरी कर्णप्रयाग मोटरमार्ग पर जल्द शुरू होगा पेंटिंग का कार्य।

पोखरी कर्णप्रयाग मोटरमार्ग पर जल्द शुरू होगा पेंटिंग का कार्य।

चमोली। एक शानदार खबर आपको बता दें कि जल्द ही पोखरी कर्णप्रयाग मोटरमार्ग पर पेंटिंग का कार्य शुरू होने वाला है । आपको बता दें कि 25 किलोमीटर की इस सड़क पर पिछले 2010 से पेंटिंग, कोजवे और रेलिंग का कार्य नहीं हो पाया था वहीं सड़क ड्रेनेज सिस्टम न होने के चलते सड़क पर जगह जगह गड्डे भी हो गए थे जिस वजह से यहां दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी।


वहीं वर्तमान में इस मार्ग पर कार्य चल रहा है जिसमे कोजवे का कार्य लगभग लगभग पूरा हो चुका है वहीं लगातार हो रही बरसात के बाबजूद भी कटिंग कार्य चल रहा है। निर्माणदाई संस्था ने बताया कि यहां जल्दी ही पेंटिंग का कार्य शुरू कर दिया जायेगा ।
आपको बता दें कि वर्तमान में कुछ लोगो द्वारा निर्माण कार्य में सुस्त गति से कार्य होने का आरोप भी लगाया गया था वहीं निर्माणदाई संस्था ने बताया कि आजकल लगातार हो रही बरसात के चलते कई बार पहाड़ों से मलबा भी गिर रहा है जिसके लिए हमारी जेसीबी मशीनें लगातार कार्य कर रही हैं ।
आपको बता दें कि कुछ ही समय की प्रतीक्षा के बाद शीघ्र इस सड़क पर पेंटिंग का कार्य शुरू हो जाएगा जिससे सड़क पर आसानी से लोग परिवहन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed