Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग –: देहरादून में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप। पुलिस जुटी जांच में ।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के व्यस्ततम इलाके हाथीबड़कला में एक महिला का शव मिला.
आपको बता दें कि शव सर्वे ऑफ इंडिया के गेट के सामने मिला है जहां शव पड़ा था उसके पास ही कूड़ेदान भी था. जिस महिला का शव मिला है, उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हालांकि अभी घटना के बारे में कुछ नहीं कह रही है. लेकिन महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है. कुछ लोगों से पुलिस की पूछताछ चल रही है. पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को भी हिरासत में लिया है. इस युवक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.

आपको बता दें कि महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान हैं. पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed