August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग –: मुख्यमंत्री का फिर दिल्ली दौरा। इसबार मंत्रियों में फेरबदल तय वहीं नए चेहरों को भी मिलेगा मौका!

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजधानी देहरादून में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद स्टेट प्लेन से सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो गए वहीं मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट वह उनका निजी स्टाफ भी साथ में दिल्ली गया है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सीधा उत्तराखंड सदन जाएंगे फिर वहां से आगे का कार्यक्रम तय होगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री बीते बुधवार को ही दिल्ली से वापस लौटे थे वहीं एकबार फिर दिल्ली दौरा कई संकेत दे रहा है माना जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन में हुए फेरबदल के बाद उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह दिल्ली दौरा है। यानि कि साफ है कि अब जल्द ही मंत्री मंडल में बड़ा फेरबदल होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों को हल्का किया जा सकता है। वहीं मंत्री मंडल में शामिल होने वाले नए चेहरों में इसबार कई विधायको के नाम चल रहे हैं । युवा विधायक विनोद कंडारी, शैलारानी रावत, खजानदास, आदेश चौहान में से किसी के नाम पर मुहर लगने की सभावनाएं जताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed