Recent Posts

September 20, 2026

दुखद हादसा–चमोली में दुर्घटना में तीन की मौत। आठ घायल।

चमोली । एक बहुत ही दुखद खबर आ रही है चमोली जिले से जहां कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। जहां घनियाल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हुए उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना में आठ लोग घायल है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed