August 5, 2026

दुखद हादसा –वाहन के ऊपर गिरी चट्टान। चार की मौत छः घायल।

उत्तरकाशी से बड़ी घटना सामने आई है जहां भटवाड़ी के सुनगर के पास पहाड़ी गिरने से मलबे में दबे 3 वाहन 4 की मौत छह घायल रेस्क्यू कार्य जारी।


गंगोत्री नेशनल हाईवे सुनगर के पास गंगोत्री से दर्शन कर लौट रहे मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के वाहन पर पहाड़ी चट्टान से मलवा गिरने से एक टेंपो ट्रैवलर दो छोटे वाहन दब गए। जिसमें 22 लोग सवार थे जिसमें से 4 की मौत 6 घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल भटवाड़ी में उपचार चल रहा है सुरक्षित यात्रियों को नजदीकी होटल में ठहराया गया। घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन ,स्वयंसेवक, पुलिस एसडीआरएफ, अग्निशमन ,स्थानीय लोग जुटे हैं। जिनके द्वारा अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी होटल में ठहराया गया लगातार बारिश हो रही है जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है गंगा यमुना की सहायक नदियां उफान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed