August 7, 2026

हादसा –भारी बरसात के बीच कार स्लिप होने से शिक्षक की मौत दो घायल।

अल्मोड़ा रानीखेत हाइवे पर एक कार खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन लोगों में से एक शिक्षक की मौत हो गई। वही कार में सवार दो अन्य स्थानीय ग्रामीण महिलाए घायल हो गई। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने कार में फंसे शिक्षक को बाहर निकाल बेस अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ज्योली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक व पूर्व सभासद सचिन टम्टा मंगलवार को सुबह अपनी क्विड कार संख्या Uk01-1899 से विद्यालय गए। विद्यालय से लौटते समय जब वह ज्योली लिंक मार्ग के पास पहुंचे तो कार असंतुलित हो गई और सड़क छोड़ लगभग सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार कार में दो स्थानीय ग्रामीण महिलाएं ज्योली निवासी हेमा देवी पत्नी दया किशन एवम बस गांव की बचुली देवी पत्नि गोपाल सिंह सवार थे। कार के गिरते ही ये दोनो महिलाए छिटक कर बाहर गिर गई। जिससे उन्हें हल्की छोटे आई। वही कार चला रहे सचिन टम्टा कार में ही फंसे रह गए और कार के साथ खाई में जा गिरे। हादसे की सूचना पर तुरंत फायर यूनिट और आपदा प्रबंधन की टीम अपने उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सचिन टम्टा को बाहर निकाल बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण प्रथम दृष्टया माना जा रहा है की कार स्लिप होने से दुर्घटना हुई। सही कारणों का पता जांच के बाद की पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed