August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग –देहरादून में स्टूडेंट को टीचर से हुआ प्यार। अब स्टूडेंट पर गर्भपात और बलात्कार का आरोप।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें खबर है अस्थाई राजधानी देहरादून से जहां प्यार का एक अजब गजब मामला सामने आ रही है। दरअसल यहां एक छात्र को अपने ट्यूशन टीचर से ही प्यार हो गया। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा. लेकिन इस पूरी लव स्टोरी में असली मोड़ तब आया जब युवती गर्भवती हो गई। जिसके बाद युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसका जबरदस्ती गर्भपात कराया. वहीं युवती अब इस मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंच गई है. जिसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

दरअसल थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाली एक युवती ने कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद युवक ने जबरदस्ती गर्भपात कराया. युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवती ने तहरीर में कहा कि साल 2022 जुलाई में कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले एक युवक से उसकी पहचान हो गई. कुछ दिनों बाद युवक ने पीड़िता को इंस्टाग्राम पर मैसेज किए और प्यार का इजहार किया. युवक के इस प्रस्ताव को पीड़िता ने हामी भर दी और युवक से बातें करने लगी.
युवती का आरोप है कि युवक ने कहा कि उसकी भांजी घर पर ट्यूशन पढ़ना चाहती है और इसके लिए वह पीड़िता को अपने घर ले गया और अपने परिजनों से भी मिलवाया. जिसके बाद आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया. युवती का आरोप है कि युवक इसके बाद अक्टूबर 2022 में से एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. कुछ दिनों बाद पीड़िता गर्भवती हो गई और जब पीड़िता ने युवक को यह बात बताई तो उसने जबरन उसका गर्भपात करा दिया. उसके बाद जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो युवक ने शादी के लिए मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा. थाना कैंट प्रभारी संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed