Recent Posts

September 18, 2026

दुखद हादसा –उत्तरकाशी में सड़क हादसे में आर्मी जवान और उनकी मां की दर्दनाक मौत। भाई गंभीर रूप से घायल।

उत्तराखंड। एक बहुत ही दुखद खबर आपको बता दें कि उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमे एक आर्मी जवान समेत उनकी मां की भी मौत हो गई जबकि मृतक जवान का भाई जोकि आर्मी में ही था वो गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पुलिस ,Sdrf और 108 मौके पर पहुंची है जहां वाहन में फंसी महिला को निकाला जा रहा है। मौके पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य प्रदीप केंतुरा ने बताया कि हादसा बहुत ही खतरनाक हुआ है और क्षेत्र के लिए बहुत ही दुखद घटना है।


उत्तरकाशी जिले के इंद्रा के रहने वाले विकास और भूपेंद्र दोनो ही सगे भाई जोकि आर्मी में तैनात हैं और आजकल छुट्टी में गांव आए हुए थे। मंगलवार को अपनी मां के स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें चिन्यालीसौड़ चिकित्सालय लेकर आए थे और बुधवार सुबह गांव की तरफ लौट रहे थे कि चिन्याली के समीप ही बडेथी बनचौरा मोटरमार्ग पर उनका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया और चार सौ से पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसके बाद विकास और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई वहीं भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed