Recent Posts

September 19, 2026

बिग ब्रेकिंग -देहरादून मे न्यूज पोर्टल की आईडी लेकर घूमकर रंगदारी करते पांच कथित पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज.

देहरादून. एक बड़ी खबर आपको बता दें कि न्यूज पोर्टल की आईडी लेकर घूमने वाले कई लोग देहरादून में उगाही का धंधा कर रहे हैँ । ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ कथित न्यूज पोर्टल के पत्रकारों ने कॉल सेंटर पहुंचकर पांच लाख रुपये माँगे जिसके बाद कथित पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

आपको बता दें कि चौकी प्रभारी ISBT थाना पटेलनगर देहरादून से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ितों ने बताया कि आकाश शर्मा, विशाक नायर जिन्होंने साथ मिलकर मेहुवाला के एक घर को किराये पर लिया था जहाँ एक काल सेंटर बनाने के लिए सेट अप किया था। 10 अप्रैल को शाम के 8 बजे के लगभग 6 से 7 लोग आए और कहने लगे कि तुम लोग फर्जी कॉल सेंटर चला रहे हो और हमारे फोन जमा करवा लिए व लैपटॉप व अन्य पूरा सामान एक जगह में रखवा दिया और 50 लाख रुपए की माँग करने लगे। हम लोगी ने हाथ पैर जोड़े और माफी माँगी तो हमारी बात 5 लाख रुपए में हो गयी।

फिर उन लोगों ने हमे बताया की व पत्रकार है और हमारी फोटो व विडियो भी बनवाई और कहा कि यदि हमने 5 लाख रूपए नहीं दिए तो वह हमारी वीडियो वायरल कर देंगे और हमारे साथ मारपीट भी की। उन लोगों के नाम अमन कुमार (न्यूज बदलाव), सलमाना न्यूज टू मिडिया) रंजीत सिंह न्यूज बदलाव), परवेज अनसारी, सोनिया बालियान (राईसिंग पोस्ट), बोबी (इन्डिया न्यूज चैनल ), रोहिना (खबर -24) है। इन लोगों ने हम सभी को धमकी दी है कि यदि हमने उन्हें 5 लाख रुपए नहीं दिए तो तुम्हारी विडियो वायरल कर दूंगों व किसी को भी इस संबंध में कुछ मत कहना.
अब इस घटना के बाद पीडितो की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed