Recent Posts

September 17, 2026

बिग ब्रेकिंग -विधायक के पारिवारिक शादी समारोह मे जा रहे रिश्तेदारों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त.

रुद्रप्रयाग जिले के बद्रीनाथ मार्ग पर रतुड़ा डाइट के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खडे वाहन से टकरा गया जिसके बाद वाहन मे सवार चार लोग घायल हो गये. सूचना पर 112 पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे और घायलो को राजकीय चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया.

आपको बता दें कि देहरादून के तुनवाला से रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के परिवार की शादी मे शामिल होने जा रहे लोगो का वाहन रतुड़ा डाइट मोड़ पर खडे एक वाहन से टकरा गया जिसमे सवार पुष्कर सिंह चौधरी, गोविन्द मदन सिंह और साठ वर्षीय सुदामा देवी घायल हो गये. जिसके बाद सूचना रुद्रप्रयाग पुलिस को दी गई. जिसके बाद एसआई यासिम अली, धर्मेंद्र और चालक 112 सोनू मौके पर पहुँचे और घायलो का रेसक्यू कर रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल पहुंचाया.

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed