Recent Posts

September 17, 2026

बिग ब्रेकिंग – धामी सरकार की कैबिनेट के बडे फैसले पढ़िए फटाफट यहॉं.

उत्तराखंड. एक बड़ी खबर आपको बता दें कि धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में आज बहुत ही महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर मुहर लगी है. सबसे पहले डेली उत्तराखंड न्यूज पर आप भी पढ़िए फटाफ़ट कैबिनेट के फैसले कि आज कैबिनेट में किन किन बिन्दुओ पर मुहर लगी है?

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले –

सेवा योजन विभाग भी क़र सकेगा आउट सोर्सिंग से नियुक्ति.

सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि एक लाख की धनराशि को 200000 कर दिया गया है

अब पेट्रोल पम्प के लिए जमीन लेने के मामले में व्यवसायिक मद से ही टैक्स लगाए जाएंगे

बागवानी मिशन के अनुसार एंटी हैंलनेट लेने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी सरकार देगी

समाज कल्याण योजना के तहत अब अटल आवास में पीएम आवास के तहत ही 1 लाख 30 हज़ार पैसा दिया जाएगा पहले 35 हज़ार दिया जाता था

विद्यालय शिक्षा विभाग ने लिया फैसला अगर 30 दिन तक कोई बच्चा नहीं आता हैं तो उसे आउट ऑफ़ स्कूल मान लिया जाएगा पहले 60 दिन था

उत्तराखंड लॉजिस्टिक नीति का प्रख्यापन किया गया

वित्त विभाग ने GST में पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा को  5 लाख से बढाकर 10 किया गया

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार एक निजी विश्वविद्यालय का नाम अब हरिद्वार इंजिनियरिंग नाम होगा

कर्मचारियों क़ो महंगाई भत्ता और बोनस देने का फैसला सीएम लेंगे

उत्तराखंड सड़क सुरक्षा दुर्घटना निधि अब 2 लाख का द्वारा मुवावजा दिया जाएगा

वन्य निगम विभाग के वार्षिक लेखा परीक्षा क़ो कैबिनेट के सामने रखा गया

 हेड कांस्टेबलो के प्रमोशन क़ो लेकर भी कैबिनेट ने दी मंजूरी 1750 पदों पर बनेंगे ASI

महिला आरक्षण पर अध्यादेश के लिए सीएम को अधिकृत किया गया,

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed