August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-अग्निवीर भर्ती से लौट रहे युवाओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त ।

उत्तराखंड । एक बड़ी खबर आपको बता दें कि अग्निवीर भर्ती से वापस घर लौट रहे युवाओं का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें कुल 7 युवा सवार थे।


रविवार सुबह 04:15 पर कर्णप्रयाग-गैरसैंण राजमार्ग पर आदिबद्री से पहले एक ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे लगभग मी0 50 गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसमें चालक सहित 7 लोग सवार थे। जिनमें से 04 घायल हो गए। जिनको 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग उपचार हेतु भेजा गया। शेष अन्य 03 सवार व्यक्ति ठीक है जो अपने घर चले गये है। सभी सवार युवक अग्निवीर भर्ती (कोटद्वार) से सम्मिलित होने के बाद वापस घर लौट रहे थे । सारे गैरसैंण क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed