November 4, 2026

बिग ब्रेकिंग-:उत्तराखंड में बाहरी राज्यो के किरायेदारों के लिए आ गया ये नया नियम।

उत्तराखंड । एक बड़ी खबर आपको बता दें कि अब उत्तराखंड में बाहरी प्रदेशो से रह रहे लोगो के लिये नए नियम बन गए हैं। आपको बता दें कि बाहरी राज्यों के निवासरत लोगों के सत्यापन में और सख्ती बढ़ा दी गई है अब सत्यापन के लिए मूल दस्तावेजों के साथ शपथ पत्र देना भी अनिवार्य कर दिया गया है । इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जनपदों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं ।

आपको बता दें उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आकर निवासरत किरायेदारों, मजदूरों सहित अन्य लोगों की सत्यापन कार्रवाई को शपथ पत्र की अनिवार्यता के साथ और अधिक सख्त कर दिया गया है. अब बाहरी प्रदेशों से आकर यहां रहने वाले लोगों को अपने मूल थाने की सत्यापन रिपोर्ट सहित चरित्र प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों के साथ शपथ पत्र भी संबंधित थाने में दाखिल करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed