Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग-:चमोली की युवती ने देहरादून में एक युवक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि देहरादून की डोईवाला कोतवाली में एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि युवक ने उसे आत्महत्या का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

आपको बता दें कि चमोली जिले की कर्णप्रयाग निवासी छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कहा कि वो अपने भाई के साथ देहरादून में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। छात्रा पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी जाती थी। वहां महेश नाम का एक लड़का उसके पीछे पड़ा हुआ था उसने छात्रा का मोबाइल नंबर कहीं से लिया और परेशान करने लग गया ।लड़की ने कई बार मना किया, लेकिन आरोपी महेश नहीं माना ।

8 जुलाई को महेश छात्रा को लाइब्रेरी में मिला और जरूरी बात करने के लिए कमरे में चलने के लिए कहा, छात्रा ने मना किया तो महेश ने आत्महत्या की धमकी दी, जिससे छात्रा डर गई और उसके साथ उसके कमरे में चली गई ।

कमरे में जाने के बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी उसके बाद आरोपी ने छात्रा का नंबर दूसरे लड़के को दे दिया और वो भी उसके साथ छेड़खानी करने लगा.ल। थाना डालनवाला प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ दोनों के मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed