August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-:भूपालसिंह चौधरी बने आइपा के उत्तराखण्ड प्रभारी।

उत्तराखण्ड । एक बड़ी खबर आपको बता दें कि देश के सुप्रसिद्ध बुद्धिजीवी एवं ब्यूरोक्रेट्स टीम के सामाजिक संगठन गैर राजनीतिक ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ( आईपा)की बैठक दिल्ली में संपन्न हुई जिसमे उत्तराखण्ड के श्रीनगर गढ़वाल के रहने वाले व अन्ना हजारे राष्ट्रीय टीम कोर कमेटी के सदस्य एवं किसान मंच के अध्यक्ष भोपाल सिंह को उत्तराखंड (आईपा )का प्रभारी नियुक्त किया गया साथ ही संगठन का विस्तार करने की जिम्मेदारी भी भोपाल सिंह को दी गई ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव संगठन के राष्ट्रीय महासचिवईशान शर्मा द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।

ईशान शर्मा द्वारा बताया गया की ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव पीपल्स एसोसिएशन हमारा मकसद सु संस्कृत और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करना है शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार किसान गंगा के निर्मलता जैसे तमाम मुद्दों को मंच के जरिए लोगों को जागरूक करना है ।
भोपाल सिंह चौधरी ने बताया कि वो हमेशा से ही जनजागरूकता अभियानों का हिस्सा रहे हैं आगे भी वो निष्ठा के साथ इसका निर्वहन करते रहेगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed