August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-आज भाजपा की बैठक में लिया जा सकता है ये महत्वपूर्ण निर्णय ।

उत्तराखंड । एक बड़ी खबर आपको बता दें कि आज भाजपा की अहम बैठक होने जा रही है।
भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की यह महत्वपूर्ण बैठक होनी है। जिसमें मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भाजपा मुख्यालय में होने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी अपने आगामी कार्यक्रमों को लेकर के महत्वपूर्ण चर्चा करेगी वहीं इसके अलावा सियासी गलियारों में दायित्व को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं कि इस बैठक के बाद दायित्व भी बांटे जा सकते हैं।
जिनको दायित्व दिए जाने हैं उनकी फेहरिस्त काफी लंबी है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायको में से भी कुछ चेहरे हो सकते हैं जिन्हें दायित्व मिल सकता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed