August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-उफ़्फ़- उत्तराखण्ड में यहाँ मंदिर के पुजारी की हत्या की ये कहानी आप सुनेंगे तो शर्मशार हो जाएंगे।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर क्राइम से जुड़ी आपको बता दें कि हाल ही में एक मंदिर पुजारी के पुजारी की हत्या हुई थी जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जब आप हत्या की ये पूरी दास्तान सुनेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे। आपको बता दें कि बीती 17 सितंबर को रुड़की में हुई मंदिर के पुजारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या के कारणों को स्पष्ट करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है. घटना का खुलासा मंगलौर कोतवाली में हरिद्वार एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत ने किया है ।

रुड़की कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में मंदिर के पुजारी सुखराम उर्फ सूखा की 17 सितंबर को हत्या कर दी गई थी. हत्या के मामले में संदीप पुत्र हृदयराम निवासी रणसुरा, देवबंद ने मुकदमा दर्ज करवाया था. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू की थी. इस मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था ।आरोपी ने बताया कि वो 32 साल का है. वह सुखराम को 2-3 साल से जानता था. दोनों दुग्चैड़ी स्थित गन्ना सेंटर में चौकीदारी का काम करते थे. एक दिन सुखराम ने उसे 2,000 का नोट दिखाया और कमरे में ले गया. वहां सुखराम ने उसके साथ कुकर्म किया ।आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुखराम (पुजारी) अक्सर उसके साथ कुकर्म किया करता था और उसके बदले उसे पैसे देता था । आरोपी ने बताया कि जब सुखराम नसीरपुर स्थित मंदिर में आ गया था, तब भी उसने कई बार उसे बुलाया और कुकर्म किया ।आरोपी की मानें तो अब सुखराम उसे कुकर्म करने के बाद पैसे भी नहीं देता था ।आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह अपने गांव से साइकिल पर चलकर नसीरपुर पहुंचा था। देर रात पहुंचने पर उसने जब सुखराम (पुजारी) से खाना मांगा तो सुखराम ने खाना देने से मना कर दिया. वहीं जब वह आरोपी के साथ कुकर्म करने लगा तो उसने पैसे की मांग की लेकिन बाबा सुखराम ने पैसे देने से इनकार कर दिया।सुखराम ने कहा कि अब वह मन्दिर का महंत है और अगर उसने पैसे मांगे तो मन्दिर में चोरी के आरोप में फंसा देगा । आरोपी ने अपने बचाव के लिए सुखराम की करंट लगाकर हत्या कर दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed