August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-डरावनी खबर- चमोली में यहाँ ग्लेशियर टूटने से 05 जवान लापता। सर्च अभियान जारी।

उत्तराखण्ड। एक बहुत ही डरावनी खबर आ रही है इस वक्त चमोली जिले से। आपको बता दें ये खबर बहुत ही चिंतनीय खबर है। यहाँ हिमस्खलन की चपेट में आने से कुछ लोगो की लापता होने की बड़ी ही दुःखद खबर आ रही है।

आपको बता दें कि यहाँ एविलोंच की चपेट में आने से भारतीय सेना की नौ सेना विंग की टुकड़ी के 10 लोग लापता हो गए हैं। बता दें कि उत्तराखंड के माउंट त्रिशूल फतह करने गया नौसेना का दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया है. इसकी चपेट में आने से नौसेना के 10 पर्वतारोही लापता हो गए हैं. नेहरू पर्वतरोहण संस्थान से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में चमोली जनपद से त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है. बताया जा रहा है की यह दल चमोली के घाट क्षेत्र से रवाना हुआ था. ताजा जानकारी के मुताबिक, लापता पर्वतारोहियों में से पांच लोग सुरक्षित हैं ।

वहीं पांच की तलाश जारी है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक घाट क्षेत्र से दो हफ्ते पहले नौसेना के पर्वतारोहियों का यह दल माउंट त्रिशूल को फतह करने निकला था । इस मामले में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना आज यानी कि शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है । नौसेना के 10 पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और लापता चल रहे हैं। आज सुबह दल अभियान पर आगे बढ़ा था नौसेना का दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी को फतह करने के लिए निकला था.ल ।

शुक्रवार सुबह दल चोटी पर चढ़ने के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान एवलॉन्च आया. एवलॉन्च की चपेट में नौसेना के पर्वतारोही आए हैं. उत्तरकाशी से हेलीकॉप्टर के जरिये निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम लापता पर्वतारोहियों की खोज के लिए भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed