August 4, 2026

बिग ब्रेकिंग–रानो वार्ड पर पूर्व फौजी लक्ष्मण खत्री ने प्रचार किया तेज। बड़े बड़े दिग्गजों के छूटे पसीने।

बिग ब्रेकिंग–रानो वार्ड पर पूर्व फौजी लक्ष्मण खत्री ने प्रचार किया तेज। बड़े बड़े दिग्गजों के छूटे पसीने।

चमोली। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की वोटिंग नजदीक आते ही प्रचार अभियान ने भी तेजी पकड़ ली है।
इस वक्त चमोली जिले की सबसे हॉट सीट रानो वार्ड की जिला पंचायत सदस्य सीट को माना जा रहा है। इस सीट पर जहां पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी मैदान में हैं वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल ने भी यहां ताल ठोकी है। वहीं कांग्रेस से वरुण रावत मैदान में हैं। लेकिन यहां मुकाबले को पूर्व फौजी लक्ष्मण खत्री ने दिलचस्प बना लिया है जिससे बड़े बड़े दिग्गजों के पसीने छूटने लगे हैं ।

जानकारी के मुताबिक पूर्व फौजी लक्ष्मण खत्री इस सीट पर पिछले दो वर्षों से सक्रिय हैं और समय समय पर जनता की मदद के लिए आगे आते रहे हैं वहीं उनके द्वारा यहां गांव गांव में लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प की भी खूब चर्चाएं हैं।
ऐसे में अन्य सारे प्रत्याशी अपनी टक्कर पूर्व फौजी लक्ष्मण खत्री से ही मान रहे हैं। फौजी के समर्थकों का कहना है कि हम लगातार धरातल पर कार्य करते आए हैं और इस बार रानो वार्ड में परिवर्तन की लहर है।
ऐसे में माना जा रहा है कि लक्ष्मण खत्री अपनी चुनावी यात्रा में जनता के बीच में मजबूत पकड़ बनाकर चल रहे हैं। इसी वजह से उनके साथ युवाओं की संख्या भी अच्छी खासी दिखाई दे रही है । अब देखना ये होगा कि आगामी 28 जुलाई को चुनाव का रुख क्या रहता है।
रिपोर्ट– दीप सागर संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed