August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग–सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम की हुई बैठक । इंजिनियर विष्णु दत्त बेंजवाल चुने गए जनपदीय अध्यक्ष।

देहरादून । खबर देहरादून से है जहां मंगलवार को सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम (उत्तराखण्ड) की बैठक की गई । जिसमें इंजीनियर विष्णु दत्त बेंजवाल को देहरादून जनपदीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

बैठक प्रांतीय अध्यक्ष इंजिनियर पी एस रांगड की अध्यक्षता में की गई जिसमें सदस्यों द्वारा गोल्डन कार्ड की विसंगतियों पर रोष व्यक्त किया गया क्योंकि सेवा निवृत्त कार्मिकों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है, जबकि कार्मिकों की पेंशन से हर माह इसकी कटौती की जा रही है, जो कि दुर्भाग्य पूर्ण है, सभी सेवा निवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा आह्वान किया गया कि एक स्वर में व्यवस्था के विरुद्ध आन्दोलन किया जाय, क्योंकि उत्तराखंड शासन सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्याओं पूर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है, जिसका खामियाजा बयोवृद्ध कार्मिकों को उठाना पड़ रहा है जबकि अन्य प्रदेशों में सेवानिवृत्त कार्मिकों को वहाँ की सरकारों द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं हेतु कार्मिकों को अतिरिक्त धनराशि का भुगतान किया जाता है । इसके विपरीत उत्तराखण्ड में कार्मिकों की पेशन से -धनराशि की कटौती होने के बावजूद समुचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जबकि आयुष्मान कार्ड धारकों को पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक में है. पी.सी.लोशाली, इं-हरीश चन्द्र कोरियाल, डं. बी०डी० जोशी, . ए.पी. काला, ई.ए.पी शर्मा, ई. एन.एस. रावत, इं कैलाश उनियाल, इं वी. के. डंगवाल, डंपी.एस.भण्डारी आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में जनपद शाखा देहरादून का जनपद अध्यक्ष इंजिनियर विष्णु दत्त बेंजवाल और सचिव पद कर ई. एस. एस चौहान निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed