Recent Posts

September 21, 2026

ब्रेकिंग। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी।

उत्तराखंड। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल चारधाम यात्रा में बस और टैक्सी के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। परिवहन विभाग ने बस कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों की किराया बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया है। पिछले साल डीजल की कीमत से लेकर बीमा टैक्सी व उपकरण संबंधी खर्च का आंकलन कर सार्वजनिक वाहनों के किराये में वृद्धि की थी।

30 अप्रैल को गंगोत्री-यमनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही आरंभ हो रही चारधाम यात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देते हुए बसों व टैक्सी के किराये में वृद्धि करने की बस कंपनियों व ट्रांसपोर्टरों की मांग को राज्य सरकार व परिवहन विभाग ने नकार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed