August 6, 2026

ब्रेकिंग। देहरादून में तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को कुचला। चार की मौके पर मौत।

घटना राजपुर और साईं मंदिर के बीच बुधवार रात करीब सवा आठ बजे हुई। मृतकों की पहचान अयोध्या के गांव लौटी सरैया के रहने वाले मंशा राम पुत्र रामबहादुर और रंजीत के रूप में हुई है, अन्य दो की पहचान की कोशिश की जा रही है।

उत्तराखंड के देहरादून में राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी को रोकने के बजाय वहां कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गया। स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे दो युवक भी घायल हो गए। कार चंडीगढ़ नंबर की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed