July 29, 2026

बिग ब्रेकिंग-अब बीटेक युवाओं के लिए यहाँ खुल गई नौकरियां। फ़टाफ़ट करें आवेदन।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर रोजगार से जुड़ी हुई आपको बता दें कि बीटेक औऱ बीई कर चुके युवाओ के लिए एक सुनहरा मौका है ।

जी हाँ। आपको बता दें कि कोल इंडिया लिमिटेड कम्पनी ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 588 पदों पर भर्ती निकाली है। यदि आप इसमे आवेदन करना चाहते हैं तो इस पोस्ट के लिए उम्मीदवारों की योग्यता बीटेक एमटेक, बीई, बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री है। वहीं भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से माइनिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एवं जियोलॉजी डिपार्टमेंट में नियुक्तियां की जाएंगी।

आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट Coalindia.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। आपको बता दें कि आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर तक है।

वहीं सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन के रूप में जीएसटी सहित 1180 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को छूट दी गई है ।वहीं उम्मीदवारों का चयन गेट परीक्षा के आधार पर होगा। इसलिए यदि आपके आस पास भी है कोई ऐसा युवा जो आवेदन करना चाहता है तो फ़टाफ़ट आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed