August 5, 2026

ब्रेकिंग।मसूरी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कंपनी गार्डन अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा।

अंग्रेजों के शासनकाल में डाॅ. एच फाकनर ने 1842 में कंपनी गार्डन की स्थापना की थी। इसे पहले म्युनिसिपल गार्डन कहा जाता था। इसके बाद कंपनी गार्डन नाम दिया गया। जिसे अब बदला गया है।
पहाड़ों की रानी मसूरी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कंपनी गार्डन अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा। बृहस्पतिवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नए नाम का उद्घाटन किया। अंग्रेजों का दिए नाम कंपनी गार्डन को 182 साल बाद बदल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed