August 3, 2026

ब्रेकिंग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 नई बसों की खरीद के प्रस्ताव को दी मंजूरी ।

परिवहन निगम के पास बीएस-6 बसों की भारी किल्लत है। दिल्ली में बीएस-4 या इससे नीचे के मानकों की बसों की एंट्री बंद होने के बाद निगम के लिए बस सेवा का संचालन कठिन हो गया है।
उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए दिल्ली बस संचालन पर आए संकट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 नई बसों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 100 अनुबंधित बसों को भी अनुमति दी गई है। उन्होंने तेजी से इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed