August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग–बद्रीनाथ केदारनाथ मास्टर प्लान का कार्य अंतिम चरण में।

उत्तराखंड। केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों में चल रहे मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि केदारनाथ मास्टर प्लान के तहत मंदाकिनी आस्था पथ, किसान ईश्वर टेंपल, अतिथि गृह, कमांड एंड कंट्रोल रूम, पुलिस हेडक्वार्टर, तीर्थ पुरोहितों के लिए बने 12 आवास, एडमिन म्यूजियम, अस्पताल और संगम घाट के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

केदारनाथ में अब केवल दो कार्य शेष हैं—एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का 90% कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि कम्युनिटी बिल्डिंग का 85% काम पूरा हो चुका है। सचिव ने बताया कि केदारनाथ में सभी कार्य जून माह तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

बद्रीनाथ में भी विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। सिविक एमेनिटी बिल्डिंग और टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर का निर्माण पूरा हो चुका है। अराइवल प्लाजा 15 मई तक और 50 बेड वाला अस्पताल 15 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। वन वे लूप रोड, बीआरओ बाईपास, आईएसबीटी बिल्डिंग, शेषलेक नेत्र और बद्रीश लेख अमृत सरोवर का काम भी पूरा हो चुका है।

इसके साथ ही A4 रिवर फ्रंट G का निर्माण जून तक और शेष रिवर फ्रंट दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सचिव ने बताया कि अप्रैल 2022 से शुरू हुए इन कार्यों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed