November 4, 2026

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मौके से मिला सुसाइड नोट मामला प्रेम प्रसंग का।

उत्तराखंड। युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मौके से मिला सुसाइड नोट मामला प्रेम प्रसंग का।

सोमवार की देर शाम ग्राम शिवलालपुर पांडे क्षेत्र में एक युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वही मौके से पुलिस को मिले मृतक के हस्तलिखित सुसाइड नोट से मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि सोमवार की शाम ग्राम शिवलालपुर पांडे निवासी सोनू कश्यप उम्र 28 वर्ष में अपने ही घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उन्होंने बताया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में मामले की जांच शुरू करते हुए मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया जो की मृतक द्वारा खुद अपने हाथ से लिखा गया था इस सुसाइड नोट में मृतक ने एक युवती से अपने प्रेम प्रसंग का जिक्र करते हुए युवती के भाई पर धमकाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि बरामद सुसाइड नोट पर पुलिस जांच कर रही है उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर भी सौंप गई है जिस पर पुलिस लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा पुलिस जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed