Recent Posts

September 18, 2026

बिग ब्रेकिंग–चमोली जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने युवा दिग्गज नेता मनोज कठैत को दिलाई भाजपा की सदस्यता।

चमोली से कांग्रेस के ज़िला महामंत्री मनोज सिंह कठैत ने आज कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर श्रीनगर गढ़वाल स्थित भाजपा लोकसभा कार्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने मनोज सिंह कठैत और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आलम राम को भाजपा की सदस्यता दिलवाई,02 दशको से मनोज कठैत कांग्रेस पार्टी के यूथ अध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी,प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदो पर रह चुके हैं।भाजपा की सदस्यता लेनें पर मनोज कठैत ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर हैं,और भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी हैं,इसी विचारधारा से प्रभावित होकर वह अपने सहयोगीयो के साथ भाजपा में शामिल हो गये हैं।साथ ही आगे भी वह चमोली से कई कार्यकर्ताओं को भाजपा में जोड़ने का कार्य करेंगे।इस दौरान लोकसभा प्रभारी पुष्कर काला,सह प्रभारी हेमंत दिवेदी,लोकसभा संयोजक विजय कप्रवाण,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप रावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed