Recent Posts

September 19, 2026

बिग ब्रेकिंग–टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस का इस चेहरे पर फाइनल मंथन ! जल्द होगी घोषणा।

टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस इस युवा पर खेल सकती है दांव।

इस वक्त दिल्ली बैठक में चल रहा मंथन। कल तक नाम फाइनल होने की संभावना।

देहरादून। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि इस वक्त दिल्ली में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है जहां लोकसभा प्रत्याशियों के फाइनल नामो पर चर्चा चल रही है।
आपको बता दें कि टिहरी लोकसभा सीट पर टॉप थ्री नामों के पैनल में पहला नाम प्रीतम सिंह ,दूसरा दीपक बिजलवांन और तीसरा नाम विजयपाल सजवान का नाम चल रहा है । सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस इस सीट पर एक युवा चेहरा तलाश रही है।
आपको बता दें कि दीपक बिजलवांन वर्तमान में उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर यमुनोत्री सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं जिसमे कुछ मतों से वो पीछे रह गए थे ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed