August 7, 2026

दुःखद खबर- बिग बॉस के विनर सिदार्थ शुक्ला की हार्टअटैक से मौत।

बिग बॉस के पूर्व विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह बिग बॉस 13 सीजन के विनर रहे थे. उन्होंने कई टीवी सीरियल में बतौर लीड किरदार काम किया था. सिद्धार्थ एक्टर वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘हम्पी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी नजर आए थे. इसके अलावा वह कई टीवी रियलिटी शो में देखे गए हैं.

40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं। लेकिन सुबह वह उठ ही नहीं पाए। अस्पताल द्वारा बाद में पुष्टि की गई है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है।टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था। वह अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने हर घऱ में जगह बना ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed