August 5, 2026

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डेवलपमेंट एक्सपो 2021 में उत्तराखंड वन विभाग की ओर से लगाई प्रदर्शनी

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डेवलपमेंट एक्सपो 2021 में उत्तराखंड वन विभाग की ओर से लगाई प्रदर्शनी में चमोली वन विभाग के उत्पाद लोगो को आ रहे खास पसंददिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डेवलपमेंट एक्सपो 2021 में उत्तराखंड वन विभाग की ओर लगाई प्रदर्शनी में लोगों चमोली की महिला समूहों के उत्पाद खासे पसंद आ रहे हैं।

वन विभाग की ओर से यहां प्रदर्शनी में पिरुल और चीड़ के फल से तैयार सजावटी सामान विपणन के लिये उपलब्ध करया जा रहा है।बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दिल्ली में आयोजित इंडियन डेवलपमेंट एक्सपो में चमोली के महिला समूहों की ओर से तैयार पिरुल और चीड़ के फल तैयार की गई टोकरियां, सजावटी सामान और माल्टा जूस, बुरांश जूस और विभिन्न उत्पादों को विपणन के लिये रखा गया है। जो प्रदर्शनी में आने लोगों को खूब भा रहा है। उन्होंने बताया जिले की ओर से मध्य पिंडर रैंज के वन क्षेत्राधिकारी हरीश चन्द्र थपलियाल की ओर से प्रदर्शनी का संचालन किया जा रहा है। 27 अगस्त तक चलने वाली प्रदर्शनी में चमोली के महिला समूहों के उत्पादों की मांग को देखते हुए वन विभाग के अधिकारी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed