August 5, 2026

दुःखद खबर- उत्तराखण्ड का एक औऱ जवान हुआ सीमा पर शहीद। पूरे प्रदेश में शोक की लहर।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी ही दुःखद खबर आपको बता दें कि उत्तराखण्ड का एक लाल देश की खातिर जम्मू कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया। आपको बता दें कि पौडी गढ़वाल के ग्राम सालाना के जांबाज वीर सपूत, 16वीं गढ़वाल राइफल के सूबेदार राम सिंह शहीद हो गए हैं। देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के वीर शहीद राम सिंह की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुरक्षा बलों को जम्बू के थानामंडी क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद एक तलाश अभियान शुरू किया था अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।जम्मू में रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “मुठभेड़ के दौरान राष्ट्रीय रायफल्स के एक जेसीओ को गोलियां लगीं। जेसीओ को तत्काल चिकित्सकीय केंद्र ले जाया गया, , लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।” अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed