August 6, 2026

बिग ब्रेकिंग- पढिये उत्तराखण्ड के इस कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम में क्यों मची अफरातफरी ?

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के एक कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश औऱ तेज आंधी से कार्यक्रम के लिए लगा हुआ टेंट टूट गया जिससे अफ़रातफरी मच गयी। आपको बता दें कि देहरादून के डाकरा की बहनों ने मसूरी विधानसभा से विधायक एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एक वैडिंग हाल में रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया था लेकिन उसी दौरान तेज आंधी और बारिश आने के चलते कार्यक्रम के लिए लगाया गया टेंट ढह गया। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन टेंट गिरने के बाद आनन-फानन में टेंट के अंदर से महिलाएं बाहर निकलने लगी। मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ना सिर्फ लोगों को शांत कराया बल्कि टेंट बांधने में हाथ भी बटाया।जानकारी के लिए बता दें कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने रक्षा बंधन राखी कार्यक्रम रखा था लेकिन इसी दौरान यह हादसा हो गया । बाद में गणेश जोशी ने खुद भी टेंट को दुरुस्त किया औऱ बाद में यह कार्यक्रम शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed