August 9, 2026

बिग ब्रेकिंग – देवप्रयाग में महिला के साथ बलात्कार करने वाले दोषियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल:- जनपद टिहरी गढ़वाल में तृप्ति भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रकाश में आने वाले आपराधिक प्रकरणों विशेष रुप से महिला अपराध सम्बन्धी प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं सक्रियता बरतते हुये कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त के अनुपालन में थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आज ही दिनांक 12/08/2021 को थाना देवप्रयाग पर दुष्कर्म के अपराध ( धारा 354/376/34 भादवि) में पंजीकृत हुये अभियोग के तीनों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगण द्वारा घर से देवप्रयाग जा रही 24 वर्षीय पीड़िता को देवप्रयाग ले जाने के नाम पर पहले ट्रक में लिफ्ट देने के लिये बिठाया गया, उसके बाद उसमें से दो अभियुक्तों द्वारा ट्रक के ही अन्दर, स्थान एनएचपीसी गैस्ट हाउस के पास पीड़िता से दुष्कर्म किया गया।उक्त घटना की शिकायत थाना देवप्रयाग पर पीड़िता के पिता द्वारा आज ही की गयी थी, जिसके पश्चात एसएसपी महोदया के आदेशानुसार प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में उक्त त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी की गयी। बताते चलें कि अभियोग पंजीकृत होने के बाद पीड़िता एवं अभियुक्तगणों का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है जिसके नमूने मिलान के लिये विधि-विज्ञान प्रयोगशाला प्रेषित किये जायेगें। साथ ही कल दिनांक13/08/2021 को अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्षप्रस्तुत किया जायेगा।घटना के हैं चश्मदीद भीप्रकाश में आये उक्त प्रकरण के 02 चश्मदीद गवाह भी हैं। जिन्होने उक्त ट्रक को स्थान एनएचपीसी गैस्ट हाउस के पास खड़ा होने पर शक के कारण चैक किया था।

1 राजीव कुमार पुत्र लाखन कुमार निवासी मन0 426, कसेरवा, शाहपुर-5 मुज्जफर नगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 35 वर्ष । 2 सतवीर पुत्र स्व श्री जयप्रकाश निवासी म0न0-257, सिहानी, नन्दग्राम, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 49 वर्ष। 3 विकास मलिक उर्फ बीनू पुत्र लखमीचन्द निवासी म0न0-308ए, सिहानी, मोठी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, 35 वर्ष । पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही गतिमान है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed