बिग ब्रेकिंग- पंडितजी की चोटी काटने पर मचा बबाल। नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

by | Aug 9, 2021 | चमोली | 0 comments

देहरादून में पंडित जी की चोटी काटने पर नाई पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

देहरादून के एक सैलून में अपने बाल कटवाने पंडित जी पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि नाई ने बालों के साथ-साथ उनकी चोटी भी काट दी। पंडित जी को जब ये जानकारी हुई तो वो नाई के पास पहुंचे। जानकारी है कि नाई ने माफी भी मांगी लेकिन गुस्साए पंडित जी ने नेहरू कॉलोनी थाने में नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।रविवार को देहरादून में पंडित जी एक जेंट्स पार्लर में बाल कटवाने गए थे। बाल काटने के बाद नाई ने उनके बालों में मेहंदी भी लगाई। पंडित जी घर चले गए और कुछ घंटे बाद नहाने गए तो पता चला कि नाई ने उनकी चोटी भी काट दी है। पंडित जी ने थाना नेहरू कॉलोनी में धार्मिक भावनाओं को आहत करने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस पर अपनी अग्रिम कार्रवाई कर रही है।