August 7, 2026

बिग ब्रेकिंग- देहरादून में नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर लड़कियों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप।

जी हां आपको बता दे की उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कल एक मामला सामने आया था जहां क्लेमेनटाउन स्तिथ एक नशा मुक्ति केंद्र से 4 युवतियां भाग गई थी जिसके बाद वहा हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

। पुलिस ने उन्हें रेस कोर्स के एक होटल से बरामद किया। पुलिस पूछताछ में लड़कियों ने जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई है। दरसल । युवतियों ने केंद्र संचालक पर उनके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। जहां पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं महिला आयोग ने मामले को गम्भीरता से लिया है एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने जानकारी दीएसओ धर्मेंद्र रौतेला ने जानकारी दी है किप्रकृति विहार, टर्नर रोड, क्लेमेनटाउन में स्थित Walk And Win Sober Living Home and counseling center नशा मुक्ति केंद्र में फरवरी माह में 05 लड़कियों को नशे की आदत से मुक्ति दिलाने के लिए भर्ती कराया गया था। बीते गुरुवार की शाम करीब पौने छह बजे वहां से गेट खोलकर भाग खड़ी हुईं। मामले की सूचना पुलिस को केंद्र संचालक द्वारा ही दी गई थी ।पुलिस ने बताया कि इस केंद्र में कुल 05 युवतियां थीं, जिनमें से 04 भाग गई थीं। इनमें से 03 देहरादून और एक रुड़की की रहने वाली है। घटना के बाद पुलिस इन लड़कियों के घर भी पहुंची थीं, जहां घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल की। सभी चेक पोस्ट व होटलों में भी तलाशी शुरू हुई।गत दिवस शुक्रवार को रेसकोर्स स्थित एक होटल में युवतियों के ठहरे होने की सूचना मिलने पर पुलिस को पहला सूत्र हाथ लगा। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची व सभी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने युवतियों से गहनता से पूछताछ की। लड़कियों ने आरोप लगायाद्र संचालक उनके साथ दुष्कर्म करता था, जिस कारण उन्हें भागना पड़ा। पुलिसने फिलहाल केंद्र से दो लोगों की गिरफ्तारी भी की है और पूछताछ जारी है।इधर इस मामले का उत्तराखंड महिला आयोग ने लिया संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने एसएसपी को गहन जांच करवाने को कहा है। हालांकि गिरफ्तारियों के बावजूद लड़कियों द्वारा लगाये गये आरोपों की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। अगर युवतियों के आरोप सही हैं तो यह बहुत बड़ा मामला बनता है और इससे एक बार फिर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed