August 9, 2026

बिग ब्रेकिंग- यहाँ शिक्षकों की कार बही उफनते नाले में । पाँच शिक्षक थे कार में सवार।

उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक और पहाड़ में भूस्खलन हो रहे है। वहीं नदियां-गदेरे उफान पर हैं। आए दिन हादसे की दर्दनाक तस्वीरे सामने आ रही है। ऐसी ही दिल दहला देने वाली तस्वीर नैनीताल जिले से सामने आई है। यहां उफनाती नदी में शिक्षकों की कार बह गई। हादसे में पांच शिक्षक घायल हो गए। ये तो गनिमत रही कि कार नाले से नीचे गिरकर अटक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

बता दें कि रामनगर में दोपहर दो बजे अल्मोड़ा सल्ट ब्लॉक के एक स्कूल के शिक्षक कार से रामनगर आ रहे थे। इस बीच बारिश की वजह से धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया, लेकिन कार और बाइक आर-पार हो रहे थे। धनगढ़ी से रामनगर की ओर पनोद नाले में भी बहाव कम था। वाहनों की आवाजाही हो रही थी, ये देख शिक्षकों की कार भी पनोद नाला पार करने लगी। तभी नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। जिसके चलते कार पानी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर बहने लगी।

गनीमत रही कि कार नाले से नीचे गिरकर अटक गई। हादसे के वक्त कार में 5 शिक्षक सवार थे। हादसे की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शिक्षकों का रेस्क्यू किया। हादसे में शिक्षकों को चोट भी लगी है।बिग ब्रेकिंग- यहाँ शिक्षकों की कार बही उफनते नाले में । पाँच शिक्षक थे कार में सवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed