Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग –स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत की क्यों हो रही जय जयकार? पढ़िए पूरी खबर।

पिथौरागढ़। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के द्वारा शुक्रवार को पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में सभी नर्सिंग बेरोजगारों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद प्रेषित किया संगठन के सचिव और कोषाध्यक्ष कुमाऊं भ्रमण के दौरान आज पिथौरागढ़ पहुंचे जहां सभी नर्सिंग बेरोजगारों द्वारा अपने संगठन के पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।

संगठन के सचिव गोविंद सिंह रावत द्वारा बताया गया कि आज हम जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में प्रदेश सरकार का धन्यवाद करने के लिए एकत्र हुए है स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 3000 पदों पर नर्सिंग भर्ती को वर्षवार किया गया है जिसमें से की 1564 पदों पर 3 जनवरी 2023 को विज्ञापन हुआ था और 12 सितंबर 2023 को 1376 लोगों का चयन हो चुका है उनका आज कल पुलिस वेरिफिकेशन चल रहा है जिनकी नियुक्ति होनी बाकी है और चिकित्सा शिक्षा मेडिकल कॉलेज के 1383 पदों का शासनादेश 27 सितंबर 2023 को जारी कर दिया गया है जिसका विज्ञापन बहुत जल्द होने वाला है कुल मिलाकर 3000 पदों पर नर्सिंग की भर्ती 12 वर्षो बाद आई है जिसको वर्षवार किया गया है जिससे कि पूरे प्रदेश के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीज और जनता को भरपूर इलाज मिलेगा वही हमारे सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भी दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलेगा जहां हमारी माताएं बहने छोटी छोटी बीमारी और प्रसव के लिए बहुत दूर-दूर अस्पतालों में पहुंचती हैं उन लोगों को अपने घरों के पास वाले अस्पताल में ईलाज की सुविधा मिलेगी जिससे कि हमारे प्रदेश और सीमांत जनपदों में पलायन रुकेगा और बेरोजगार नर्सिंग साथियों को भारी संख्या में रोजगार प्राप्त हो रहा है इसके लिए आज हम सभी संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी जिला अस्पताल पिथौरागढ़ से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का कोटि-कोटि धन्यवाद और आभार प्रकट करते हैं आज के कार्यक्रम में सभी नर्सिंग साथियों द्वारा पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद, डॉक्टर धन सिंह रावत जिंदाबाद, और नर्सिंग एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सभी को मिठाईयां वितरण कर एक दूसरे का मुंह मीठा कर चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और अपने प्यारे जूनियर्स को जल्द विज्ञापन होने की अग्रिम शुभकामनाएं दी आज के कार्यक्रम में प्रदेश के कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह जिन्ना जी पिथौरागढ़ जिले की जिला अध्यक्ष नीलम सिंह,जिला सचिव हरीश मेहता, जिला उपाध्यक्ष नईम खान, बसंती धामी,ज्योति,भागीरथी, प्रियंका सिंह, दीपा नागरकोटि,पुष्पा,प्रियंका,पूजा,
मंजुला, मिताली, रिचा,कंचन ओझा,भावना,नेहा, कंचन मेहर, तनुजा, हीना, ममता , उषा आदि उपस्थिति रहे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed