Recent Posts

September 19, 2026

बिग ब्रेकिंग –मुख्यमंत्री धामी ने इस कार्यालय में जैसे ही मारा छापा वैसे ही यहां मच गया हड़कंप।

– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर ए आरटीओ कार्यालय में मारा अचानक छापा अधिकारियों के उड़े होश.- आपको बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार की शाम रात्रि विश्राम के लिए रामनगर पहुंचे थे शुक्रवार को मुख्यमंत्री दोपहर में अचानक ए आरटीओ कार्यालय छापा मारने पहुंच गए ,जिसके बाद उनके साथ मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई ,तो वहीं जैसे ही मुख्यमंत्री ए आरटीओ कार्यालय पहुंचे तो यहां भी भगदड़ मच गई मुख्यमंत्री के एआरटीओ कार्यालय पहुंचते ही वहां मौजूद एजेंटों में हड़कंप मच गया तो कई एजेंट अपनी अपनी दुकानों को बंद कर मौके से फरार हो गए।

मुख्यमंत्री धामी ने छापा मार कार्रवाई के दौरान इस कार्यालय में सभी अभिलेखों की जांच करने के बाद वाहनों के पंजीकरणों में की जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताने के साथ ही रामनगर आसपास के क्षेत्र में नशे में वाहन चलाना एवं ओवरलोड वाहनों की भारी खामियों पर भी कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी कार्यालय में जनता को चक्कर न लगाने पड़े और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ जनता को राहत दें, साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जनता के कार्यों में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी को बक्सा नहीं जाएगा। इस दौरान डीएम वंदना सिंह और एस एस पी प्रहलाद नारायण मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed