August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग –देहरादून सचिवालय में फाइल के अंदर निकला सांप ।एक कर्मचारी को भी डंस लिया।

उत्तराखंड। देहरादून स्थित सचिवालय से एक बड़ी खबर आ रही है कि यहां फाइलों के बीच एक सांप मिला है। चौथे तल में स्थित पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय में सांप के काटने के बाद एक व्यक्ति को सिविल अस्पताल ले गए, अब कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सचिवालय में तब हंगामा मच गया जब फाइलों के बीच से अचानक एक सांप निकल आया। अफरा-तफरी की नौबत ही मच गयी, सांप को देखने से लग रहा था कि वह अभी पूरी तरह से विकसित नहीं है। अभी वह बच्चा है। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे डंडे, वाइपर और फंटी की मदद से उसे किनारे करके पकड़ कर बाहर लाये। उसके बाद एक कर्मचारी ने उसे मुंह के पिछले हिस्से पूछ को पकड़ कर उठा लिया और बाहर फेंक दिया। इसी घटनाक्रम के बीच सांप ने वहां मौजूद एक कर्मचारी अमितोष कुमार को काट लिया। यह घटना सचिवालय के चौथे तल में स्थित उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय में हुई। सांप काटने के बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed