Recent Posts

September 18, 2026

बिग ब्रेकिंग –उत्तराखंड के पहाड़ों में यहां आया भूकंप। लोग निकले घरों से बाहर।

उत्तरकाशी। एक बड़ी खबर बता दें कि उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में आज सोमवार सुबह 8.35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई। भूंकप का केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे था। भूकंप के झटको से लोग एकबार फिर दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल गए।

वर्ष 1991 में उत्‍तरकाशी आए में भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 6.8 तीव्रता के इस भूकंप में 768 लोगों की जान चली गई थी। 1800 लोग बुरी तरह से घायल हुए थे और तीन हजार परिवार बेघर हो गए थे।

भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले की धरती एक बार फिर कांप गई। सोमवार सुबह लगभग 8:35 बजे यहां भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 3.0 नापी गई है। भूकंप के चलते जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। झटके लगने पर किसी बड़ी आशंका से डरे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश से लगे मोरी ब्‍लॉक के कोठीगाड रेंज में जमीन से पांच किमी नीचे था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed