Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग –बागेश्वर उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस चुनाव अधिकारी के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त को क्यों भेजनी पड़ी चिट्ठी ? पढ़िए खबर।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बागेश्वर उपचुनाव से जुड़ी हुई बता दें कि यहां भाजपा ने यहां सेंट्रल आब्जर्वर राजेश कुमार के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है जिसमे आरोप लगाए गए हैं कि ऑब्जर्वर राजेश कुमार द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजते हुए लिखा है कि वर्तमान में उत्तराखंड में विधानसभा नंबर 47 (बागेश्वर) में उपचुनाव प्रगति पर है और दिनाक 5 सितंबर 2023 को वोटिंग निश्चित है।

अवगत कराना है कि राजेश कुमार जी जो इस चुनाव में चुनाव आयोग की ओर से सेंट्रल आब्जर्वर बनाए गए हैं, उनका आचरण संदेहास्पद तथा अत्यंत अशोभनीय है, वे एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं वहीं अधिकारियों पर भी इसके लिए अनुचित दवाब बना रहे हैं। साथ ही वे कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य के समान कार्य करते हुए, कांग्रेस प्रत्याशी को परोक्ष तथा अपरोक्ष लाभ पहुंचा रहे है।

जिससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। महोदय, इसका संज्ञान लेकर त्वरित एवम् उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed