Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग –उत्तराखंड के किसान नेता भोपाल चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि राष्ट्रीय किसान मंच ने उत्तराखंड के किसान नेता भोपाल सिंह चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि किसान मंच जिसके संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह रहे हैं उस मंच में भोपाल सिंह चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव प्रताप गोस्वामी ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सिंह के अनुमोदन पर चौधरी को ये जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं भुपाल सिंह चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए किसान मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद दिया और कहा कि वो हमेशा से ही किसानों के मुद्दो को लेकर लड़ाई लड़ते रहे हैं। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा मुद्दा राजनीति नही बल्कि किसानों के हकों के लिए आवाज उठाना है ।


वर्तमान में हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में चल रही अतिक्रमण की कार्यवाही पर भोपाल सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है यहां पहले तो जमीनें बची ही नही हैं । पहाड़ों की कुछ भूमि तो पहले ही हाइड्रो प्रोजक्ट के भेंट चढ़ गई बाकी बची हुई भूमि ओलवेदर और रेलवे प्रोजक्ट में चली गई अब जिन लोगो ने अपने रोजगार के लिए सड़को के किनारे दुकानें बनाई हैं उनको तोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण हैं उन्होंने इसका जिम्मेदार सरकार को बताया है । चौधरी ने कहा कि सरकार को मलिन बस्तियों और अवैध झुग्गियों की तर्ज पर अध्यादेश लाने की मांग उठाई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed