Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग – विजिलेंस को नेता हरकसिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी में मिले लाखों की कीमत के दो सरकारी जनरेटर।

उत्तराखंड । पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं । आपको बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी हुई है । जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है । आपको बता दें कि कॉर्बेट में घोटाले के मामले में विजिलेंस जांच कर रही है।

जानकारी आ रही है कि विजिलेंस की टीम ने देहरादून में हरक सिंह रावत के बेटे के मेडिकल कॉलेज और पेट्रोल पंप पर भी छापेमारी की है।
वहीं छापेमारी के दौरान विजिलेंस की टीम को कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे है । अब इस पूरे मामले में सियासत भी गरमा गई है ।
वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि मेडिकल कॉलेज की छापेमारी के दौरान यहां 2 सरकारी जनरेटर भी मिले जिनकी कीमत लाखों रुपयों में आंकी जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed